चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चक्रवात से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

अमित शाह ने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने और आगे की जरूरतों का पता लगाने के लिए जल्द ही अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमें (IMCT) भेजी जाएंगी।

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चारों राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश को आपदा के दौरान लोगों की परेशानियां कम करने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


न्यूज़ डेस्क